Banana Khana Ke Fayde

केला खाने के फायदे – Banana Benefits In Hindi   पोषक तत्वों का खजाना केला दुनिया का सबसे ज्यादा खाए जाने वाला फल है. केला खाने से कई तरह के फायदे हैं, लेकिन केला कब खायें, कैसे खायें ये मालूम होना चाहिए.

नियमित केला खाने से कई तरह की बीमारियों से बचाव और अच्छा स्वास्थ्य मिलता है. केला के स्वास्थ्य लाभ, उपचार की जानकारी और अद्भुत फायदे पढ़ें इस लेख में. 

केला खाने के फायदे पेट के लिए – Banana For Digestion In Hindi :

1. केला का प्रोबायोटिक बैक्टीरिया पाचन तन्त्र ठीक करता है. केले में पाए जाने वाला पेसटिन तत्व कब्ज को दूर रखता है. केला जठराग्नि बढाता है, मतलब केला खाने से भूख बढ़ती है.
2. केला से बवासीर का इलाज – केला के बीच में चीरा लगाकर एक चने के बराबर देसी कपूर रख कर केला खा लें. बवासीर के उपचार में फायदा होगा.
3. केला एसिडिटी दूर करता है और पाचन प्रक्रिया ठीक रखता है. केला खाने से आमाशय, आंतो की सूजन भी दूर होती है.
4. पेट के अल्सर के लिए केला – बहुत राहत देता है. केला पेट में एक मोटी रक्षक म्युकस लेयर बनाता है जोकि घाव को ठीक करने में सहायक होती है. इसके साथ ही प्रोटीज तत्व पेट में पाए जाने वाले अल्सर करने वाले बैक्टीरिया से मुक्ति दिलाता है.
5. डायरिया में केला खास फायदेमंद है. दही के साथ 2 केला खाने से पेचिश, दस्त में आराम मिलता है. 
6. केला में मैग्निशियम पाया जाता है, जिसकी वजह से केला जल्दी पच जाता है. केला उपापचय (Metabolism) को दुरुस्त रखता है और कोलेस्ट्रोल कम करता है.
ध्यान दें : ज्यादा केला खाने से अपच हो गयी तो इलायची खाएं, आराम मिलेगा. केला पर भूरे दाग का मतलब  है कि केले का स्टार्च पूर्णतः प्राकृतिक शर्करा में बदल चुका है. ऐसा केला आसानी से पचता है.
Paka kela khane ke fayde
पका केला खाने के फायदे

केला खाने से मोटे हों  Banana For Weight Gain In Hindi :

7. केला और दूध वजन बढ़ाने का बढ़िया तरीका है. वजन बढ़ाने के लिए केला, दूध, शहद और चुटकी भर इलायची पाउडर मिलाकर प्रतिदिन सुबह बनाना शेक (Banana shake) पियें या फिर केला खाकर ऊपर से दूध पियें.
8. जिम जाने वालों को आपने केला खाते जरुर देखा होगा. केला में पाए जाने वाला मैगनिशियम मसल्स के Contraction और Relaxation में मदद करता है और मांसपेशियाँ बनाने में कारगर होता है. 
9. केला का हाई-पोटैशियम स्तर जिम और एक्सरसाइज के बाद मसल्स की रिकवरी और नयी मांसपेशियाँ का विकास करता है. केला का सेवन शारीरिक श्रम करने वालो को मांशपेशियों की जकड़न, दर्द से बचाता है.
10. जिम करने से पहले और बाद में या खाना खाने के बाद प्रतिदिन केला खाने से मांसपेशियां मजबूत होती है और पाचन भी अच्छे से होता है.
11. केला खाना से शरीर को बहुत फायदा मिलता है. ओर हमें ये रोज खाना चाहिए.. 
12. केला खाने से शरीर मैं भूख की मात्र को कम करता है 

Comments

Popular posts from this blog

Altous Brand

Bike Chalane ke Nuksan